{"_id":"6ad9052a3137f6912e09919a","slug":"shri-ram-presented-the-highest-ideals-in-human-form-dinesh-rewari-news-c-198-1-rew1001-247511-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ने मानव रूप में उच्चतम आदर्श प्रस्तुत किए : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम ने मानव रूप में उच्चतम आदर्श प्रस्तुत किए : दिनेश
Thu, 22 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
संगोष्ठी में भाग लेते गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि श्रीराम ने मानव रूप में मर्यादा और उच्चतम आदर्श प्रस्तुत किए।
उन्होंने कहा कि श्रीराम ने गुरु, पुत्र, भाई और पति के रूप में अपने कर्तव्यों का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पिता के वचन का पालन करते हुए वनवास स्वीकार किया और माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया।
संस्था के संरक्षक प्रो. सीएल सोनी, अरुण गुप्ता, अजय भारद्वाज, संजीव आर्य और शिक्षाविद् सोनिया कपूर ने श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विश्वकर्मा शिक्षा समिति के प्रधान हेमंत शर्मा जांगड़ा, सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
मंजू यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से राम दरबार और लक्ष्मी माता के चित्र, प्रशस्ति पत्र तथा साहित्य भेंट किया गया।