{"_id":"6acd2159e2db9aeb100c46d7","slug":"shri-ram-broke-shivas-bow-jubilation-swept-through-janakpuri-rewari-news-c-198-1-rew1010-247042-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, जनकपुरी में छाया हर्षोल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, जनकपुरी में छाया हर्षोल्लास
Mon, 12 Oct 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मेन बाजार में हो रहा रामलीला का मंचन। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। श्रीराम रामलीला क्लब की ओर से श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर, शिव धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर और रोमांचित कर दिया।
मंचन के दौरान जनकपुरी में सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर में रावण सहित अनेक राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने शिव धनुष भंग कर दिया।
धनुष टूटते ही जनकपुरी में हर्षोल्लास का माहौल छा गया और दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
राम की भूमिका में लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण की भूमिका में मोंटी, सीता की भूमिका में तरुण शौर्या, रावण की भूमिका में लाला राम, जनक की भूमिका में सुभाष अग्रवाल और विश्वामित्र की भूमिका में रमेश सिकरवाल ने अभिनय किया। इस अवसर पर लीलाधर सैन, अरुण सैन, शेरसिंह प्रजापत, दलीप सिकरवाल और डॉ. अश्विनी शर्मा सहित अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।