फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Showen in the covid-19 ifected in the arogya app, family with isolated.

आरोग्य सेतु एप पर पॉजिटिव दिखाए व्यक्ति और परिवार के लिए सैंपल, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Wed, 06 May 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Showen in the covid-19 ifected in the arogya app,  family with isolated.
रेवाड़ी। आरोग्य सेतु एप की ओर से एक पॉजिटिव केस दिखाए जाने के मामले में साइबर पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को शहर के एक सेक्टर से पकड़ लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति व उसके परिवार के सैंपल लेने के बाद नागरिक अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वहीं वीरवार को आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही कहा जा सकता है कि व्यक्ति पॉजिटिव है या नहीं। हालांकि पॉजिटिव आने की संभावना कम ही है, क्योंकि प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति की ओर से एप पर गलत सूचनाएं दी गई। इसके चलते एप पर उसको पॉजिटिव दिखा दिया गया। साइबर पुलिस की ओर से इसकी सघनता से जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि व्यक्ति राजस्थान के राजगढ़ का रहना वाला है और शहर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर ने कहा कि अभी सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पॉजिटिव या निगेटिव के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed