{"_id":"68b0ad73b8426e9a740a94b9","slug":"shobha-yatra-taken-out-in-the-city-crowd-gathered-rewari-news-c-198-1-rew1001-224843-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर में निकाली शोभा यात्रा, लोगों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर में निकाली शोभा यात्रा, लोगों की जुटी भीड़
विज्ञापन
श्री श्याम मंदिर धाम की तरफ से श्री श्याम संकीर्तन मेले के दौरान का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहराही स्थित श्री श्याम मंदिर धाम की तरफ से 3 दिवसीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन मेले का आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहर में भव्य निशान यात्रा निकली गई।
यात्रा श्याम मंदिर सोलहराही से शुरू होकर अग्रसेन चौक, नई सब्जी मंडी, जीवली बाजार, मोती चौक, गोकल गेट, रेलवे रोड, काठ मंडी, गोकल बाजार, ठठेरा चौक, श्याम बहादुर जी की गद्दी, बजाजा बाजार व भाड़ावास गेट से होते हुए वापस श्याम मंदिर सोलहराही धाम पहुंची।
यात्रा में कलकत्ता के फूलों से सजा हुआ बाबा श्याम के रथ के साथ-साथ सत्यम महावीर सेवा संस्था पानीपत के हनुमान जी, ढोल-नगाड़े, ऊट-घोड़े, भिवानी से शहनाई पार्टी, गुरुग्राम से बैंड, दिल्ली गुरुद्वारे से गत्का पार्टी व सोनू तिलकधारी की सुंदर झांकी सहित अन्य कई मुख्य आकर्षण शामिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों की भी काफी भीड़ रही। श्याम दीवाना मंडल के प्रधान मनोज यादव ने बताया कि 29 व 30 अगस्त को मंदिर प्रांगण में ही शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा श्याम का भव्य कीर्तन होगा।
इसमें खाटू धाम से पुजारी रविंद्र प्रताप सिंह चौहान और सरदार रोमी पानीपत, अभि अनुज पारीक नागपुर, अंकित शर्मा फरीदाबाद व लोकेश शर्मा भटिंडा सहित अनेक गायक कलाकार बाबा के सुंदर भजनों का गुणगान करेंगे। कीर्तन की तैयारियों में मंदिर के साथ-साथ आस पास के चौक-चौराहों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया था।