फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SHO accused of threatening

Rewari News: एसएचओ पर धमकाने का लगाया आरोप

Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
SHO accused of threatening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव पाल्हावास में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यक्रम से पहले युवाओं को धमकी देने का आरोप रोहडाई थाना के एसएचओ पर लगाया गया है। इसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव पाल्हावास निवासी युवक कमल अहीर ने बताया कि उनके गांव में 19 मई को रोहतक के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा का प्रोग्राम था। हमारे कुछ साथियों ने सांसद से सवाल-जवाब की तैयारी की थी। इसे लेकर हम व्हाटसएप पर चर्चा कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसकी जानकारी जब रोहड़ाई थाना प्रभारी धर्मपाल को हुई तो उन्होंने फोन कर मुझे धमकाया। बताया कि हमें सांसद से सिर्फ इतना पूछना था कि वह 5 साल कहां थे ? हमारे गांव के विकास के लिए क्या किया ?।
विज्ञापन



उधर, रोहड़ाई थाना प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि लोकतंत्र में सबको वोट मांगने और कानून के दायरे में रहकर विरोध करने का अधिकार है। कानून व्यवस्था को कायम रखना हमारा कर्तव्य है। मुझे जैसे ही सूचना मिली तो मैंने उन्हें समझाने के लिए कॉल की थी। धमकी देने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed