{"_id":"6a0ca69361a9f3675e0c9a21","slug":"shivani-daughter-of-village-lukhi-became-a-sub-lieutenant-in-the-navy-rewari-news-c-198-1-rew1001-238717-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं गांव लुखी की बेटी शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं गांव लुखी की बेटी शिवानी
Tue, 19 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिवानी यादव का फोटो।
कोसली। क्षेत्र के गांव लुखी की बेटी शिवानी यादव का नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट (शिक्षा अधिकारी) पद पर चयन हुआ है। शिवानी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
शिवानी के पिता जितेंद्र यादव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 83वीं बटालियन आरएएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। अब बेटी नौसेना के शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देंगी।
शिवानी बचपन से मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कनीना से पूरी की। इसके बाद आरपीएस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से एमएससी फिजिक्स की शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन
शिवानी की 11 महीने की कठिन ट्रेनिंग 29 जून से केरल में शुरू होगी। परिवार और गांव के लोगों ने शिवानी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।