फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shiv Parivar gives the message of harmony and coexistence: Dinesh

सामंजस्य और सहअस्तित्व का संदेश देता शिव परिवार : दिनेश

Sun, 15 Feb 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shiv Parivar gives the message of harmony and coexistence: Dinesh
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से महाशिवरात्रि पर संगोष्ठी का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान शिव की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आशियाना वृद्धाश्रम के अध्यक्ष दिनेश राजपाल, प्रो. सीएल सोनी ने समुद्र मंथन का उल्लेख किया। कहा कि शिव ने लोक कल्याण के लिए विष को अपने कंठ में धारण किया। इसी लिए वह नीलकंठ कहलाए।
संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि शिव परिवार हमें सामंजस्य और सहअस्तित्व का संदेश देता है। नंदी बैल, सिंह, मूषक, सर्प और मोर जैसे भिन्न स्वभाव के प्रतीक एक ही परिवार में प्रेमपूर्वक रहते हैं यह जीवन जीने की कला सिखाता है।
विज्ञापन

एचएमवीए के प्रधान रामरतन यादव, राजेंद्र सिंह यादव व डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने गंगा को धरती पर अवतरित कराया। सरोज भारद्वाज, निशा सीकरी और प्रीति कपूर ने कहा कि भूखे को भोजन कराना ही सच्ची शिव-भक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रद्धालु लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा भजन पर झूम उठे। अतिथियों को भगवान शिव, गणपति, मां लक्ष्मी व प्राकृतिक दृश्यों के चित्र तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

इस मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक राजाराम, डॉ. देवेंद्र कुमार, सुदर्शन मेहंदीरता, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर और पुरुषोत्तम नंदवानी सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed