फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shiromani comes to award to dr. ahuja

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को साहित्य शिरोमणि पुरस्कार

Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
shiromani comes to award to dr. ahuja
आईजीयू के पूर्व कुलपति डॉ.आहूजा को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : Rewari
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मार्कंडेय आहूजा को कनाडा के ओटावा शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहित्य शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ओटावा में इंडिया के हाई कमिश्नर विकास स्वरूप द्वारा दिया गया। हरियाणा सरकार की ओर से इंग्लैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने गए हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ आहूजा ने कहा कि गीता विश्व को जोड़ने का काम करती है। ऐसे में हरियाणा सरकार की पहल अपने आप में अनूठी है। इंग्लैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी भारतवंशियों के साथ साथ यूरोप के लोगों ने भी बेहद सराहा है। अंतर्राष्ट्रीय सदन में आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में सरकार की ओर से अनेक लोगों का प्रतिनिधि मंडल गया था।
विज्ञापन

सेल्फ मैनेजमेंट एंड गीता का विमोचन
इस अवसर डॉ मार्कंडेय आहूजा द्वारा लिखी गई पुस्तक सेल्फ मैनेजमेंट एंड गीता का विमोचन किया गया। पुस्तक में बताया गया है कि सार्वजनिक जीवन में श्रीमद भगवत गीता को अपनाने से जीवन को आसान किस तरह से बनाया जा सकता है। किताब का विमोचन गीता मनीषी स्वामी विद्यानंद महाराज, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, बाबा भूपेंद्र सिंह, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजेश कुमार झा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed