फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   She will deal DSP conscious women

डीएसपी ममता सौदा महिलाओं को करेंगी जागरूक

Mon, 03 Mar 2014 10:17 PM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Mon, 03 Mar 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
She will deal DSP conscious women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी महिला संगठन, महिला पुलिसकर्मी, रोटरी क्लब से जुड़ी महिलाओं का एक संयुक्त कार्यक्रम बाल भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी डीएसपी एवं माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली ममता सौदा ने प्रैसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


सोमवार को सेक्टर-चार स्थित जिमखाना क्लब में ममता सौदा ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाआें को उनके अधिकाराें के प्रति सजग किया जाएगा। उन्हें शारीरिक रूप से फिट बनाने, शिक्षा, कैरियर के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं, लड़कियां करीब 1000 में शामिल होंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पूर्व यह सभी सरकुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल के सामने एकत्रित होेंगी। उसके बाद शहर के विभिन्न बाजाराें से एक रैली निकालकर महिला जागरूकता के प्रति संदेश दिया जाएगा। रैली में सभी संगठन अपने-अपने बैनर हाथों में लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदा ने कहा कि महिलाओं को घर बैठे कमाई कैसे करें, इसके बारे भी जानकारी दी जाएगी, ताकि वह घर पर ही रहकर अपना स्वयं का कोई रोजगार शुरू कर सकें। आमदनी होने से महिलाआें में आत्मविश्वास बढेगा।
कार्यक्रम में खासकर ग्रामीण महिलाओं को बुलाने पर अधिक जोर दिया जाएगा। क्योंकि सबसे अधिक ग्रामीण महिलाएं ही अपने अधिकारोें के प्रति जागरूक नहीं है।

बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में कराटे व स्किट का डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की विशेष बात यह होगी कि इसमें कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा, बल्कि कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं ही सबसे मुख्य होंगी।
 

नेचर एडवेंचर आर्गेनाइजेशन से युवाओं को करेंगी प्रभावित
डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि युवाओं व बच्चों का बुरे कामों से ध्यान हटाने तथा खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए नेचर एडवेंचर आर्गेनाइजेशन का गठन किया गया है।


यह आर्गेनाइजेशन नाम के मुताबिक युवाआें की प्रकृति बदलने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होेंने कहा कि एडवेंचर पूरे व्यक्तित्व का विकास करता है।

पद्मश्री से होंगी सम्मानित
एवरेस्टर ममता सौदा ने बताया कि उन्हे पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। जिसके लिए वह मीडिया की आभारी हैं। क्योंकि मीडिया के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता हासिल हो सकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वह एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने में कामयाब हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed