{"_id":"651089002e7431b48905ae07","slug":"shaheed-e-azam-bhagat-singh-is-still-alive-program-organized-rewari-news-c-198-1-rew1001-4893-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी जिंदा हैं कार्यक्रम का आयोजन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी जिंदा हैं कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
Mon, 25 Sep 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को हमारा परिवार संस्था की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में ''शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी जिंदा हैं'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिवार पहचान पत्र समन्वयक हरियाणा सरकार सतीश खोला, पवित्रा प्रतिष्ठा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रधान बहन मुकेश कुमारी व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओें ने कहा कि शहीद ए आज़म के अंतिम शब्द थे ''मर कर भी न मिटेगी मेरे दिल से वतन की खुशबू, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वतन आएगी''।
वक्ताओं कहा कि भगत सिंह का त्याग और बलिदान आज के युवाओं का आदर्श बन गया है। बड़ी संख्या में युवा विदेश से अपने बड़े पैकेज छोड़कर भारत माता की सेवा के लिए स्वदेश लौटने लगे हैं। उनके द्वारा नए-नए स्टार्टअप देखकर सभी की नजरे भारत की युवा शक्ति पर टिकी है। काठमंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान राजेश दत्त शर्मा, बजाजा बाजार एसोसिएशन के प्रधान दीपेश भार्गव, युवा भाजपा नेता एडवोकेट कमल निंबल, एसएन झुग्गी झोपड़ी स्कूल के संचालक नरेंद्र गुगनानी, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व संस्था के सहसंयोजक प्रवीण ठाकुर, महिला संयोजक शशि जुनेजा ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमकर पूरी दुनिया में एक नई मिसाल प्रस्तुत की।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सुप्रसिद्ध गीतकार प्रदीप शर्मा, प्रोफेसर सी.एल. सोनी, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव चांदावास वाले व बोबी चांदना को स्मृति चिह्न भेंट किये। इस अवसर पर राजेंद्र गेरा, सुरेश शर्मा, विनोद गोयल, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, काठमंडी संगठन से देवेंद्र कुमार, राजकुमार, महावीर सिंह, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, राहुल कालड़ा, डॉक्टर नीरू वर्मा, राम रतन, लक्ष्मी नारायण, उमरानी व साथियों ने सहयोग किया।