फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shadow fog in the morning, visibility was 10 meters

Rewari News: सुबह के समय छाया कोहरा, 10 मीटर रही दृश्यता

Wed, 07 Feb 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, visibility was 10 meters
रेवाड़ी। सुबह को समय छाया घना कोहरा। संवाद
रेवाड़ी। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह से खुल गया।
विज्ञापन

मौसम खुलने से बच्चे पार्क व घरों के बाहर खेलते नजर आए। शाम होते ही फिर शीतलहर चलने लगी। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाने से से मौसम खुश्क रहेगा। 9 फरवरी बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और अलसुबह धुंध रहने की आशंका है।

स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

ठंड की वजह से स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। रोजाना 300 से 350 मरीज आ रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों में भी सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत अधिक हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा समय में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान

डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक वर्मा का कहना है कि रूम हीटर का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें, लेकिन रूम हीटर का उपयोग करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है। बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर में गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से फसलों को फायदा

कृषि अधिकारी संजय ने बताया कि बरसात की मांग पूरे जनवरी माह में थी, मगर नहीं हुई। अब इस बारिश से फसलों को फायदा होगा। पिछले 2 महीने से बारिश नहीं होने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था। जनवरी पूरी तरह से सूखा गुजरा है। सब्जी और सरसों की फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed