{"_id":"68599c66b7881e4f53041e20","slug":"sewerage-line-laid-by-breaking-the-street-without-permission-cracks-in-houses-rewari-news-c-198-1-rew1001-221553-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना अनुमति गली तोड़कर सीवरेज लाइन बिछाई, घरों में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना अनुमति गली तोड़कर सीवरेज लाइन बिछाई, घरों में दरार
Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 30सड़क तोड़कर बनाया गया सीवरेज चैंबर। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खासा मोहल्ला में बिना अनुमति के गली को तोड़कर सीवर लाइन बिछाने के खिलाफ लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिकायत की है। कहा कि गली को तोड़ने से घरों में दरार आ गई है।
खासापुरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि मोहल्ले में मकानों के बीच 3 फीट की गली है, जिसमें बड़े हैमर लाकर गली को तोड़ दिया गया। गली तोड़कर एक व्यक्ति के द्वारा अवैध तौर पर सीवरेज लाइन दबाई जा रही है। इससे उनके मकानों में दरार आ गई। ग
ली तोड़ने वालों ने इसके लिए नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग से कोई परमिशन भी नहीं ले रखी थी। स्थानीय महिला मीना व सुशीला ने बताया कि उनके घर के सामने अवैध तौर पर सीवरेज चैंबर बना दिया गया।
विज्ञापन
कोई व्यक्ति निजी तौर पर ऐसे कैसे कर सकता है। विभाग के अधिकारी भी उसके खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मकानों में दरारें आ गई हैं, आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।
आगे कहा कि जब वे जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। कहा कि अगर 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी के समाधान शिविर में जाएंगें।
मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नवीन यादव ने बताया कि पूरे मामले के बारे में वे मौका निरीक्षण करेंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।