{"_id":"6a91ccbbfecedc88fd02c90f","slug":"sewer-overflow-in-ward-no-17-dirty-water-accumulated-in-the-street-rewari-news-c-198-1-rew1010-244460-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वार्ड नंबर 17 में सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वार्ड नंबर 17 में सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा गंदा पानी
Fri, 28 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 17 में सीवर ओवरफ्लो। संवाद
धारूहेड़ा। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित सैयद कॉलोनी से भटसाना की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सीवर का बदबूदार पानी पूरी गली में भर गया है। स्थानीय निवासी राकेश सैनी ने बताया कि पिछले कुछ समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़क पर जमा होने से चारों तरफ दुर्गंध फैल रही है।
लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
नगरपालिका प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई है। लोगों ने नगरपालिका अधिकारियों से सीवर लाइन की सफाई करवाकर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की मांग की है।