{"_id":"68f13bc77866373729024a2d","slug":"seven-samples-of-sweets-were-taken-from-the-shops-rewari-news-c-198-1-rew1001-227610-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकानों से मिठाइयों के सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकानों से मिठाइयों के सात नमूने लिए
Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने वीरवार को डहीना, बेरली और कोसली में मिठाई की दुकानों पर छापा डालकर मिठाई के 7 सैंपल लिए। इनमें 1 खोया, 4 खोया बर्फी और 2 मिल्क केक के सैंपल शामिल हैं। सभी सैंपल जांच के लिए फूड लैब में भेजे गए हैं।
टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे मिठाई तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और केवल शुद्ध सामग्री का ही प्रयोग करें। विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया मिठाई बेचने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी सैंपल में खामी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और ताजगी अवश्य जांचें, ताकि स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े।