{"_id":"6a931de28701210917036b39","slug":"set-an-example-of-honesty-by-returning-a-womans-purse-found-on-the-road-rewari-news-c-198-1-rew1001-244535-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क पर मिला महिला का पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क पर मिला महिला का पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर मिला पर्स लौटाते घनश्याम। स्रोत : स्थानीय नागरिक
बावल। बावल क्षेत्र में झाबुआ निवासी घनश्याम ने सड़क पर मिले महिला के पर्स को पुलिस के हवाले कर ईमानदारी का परिचय दिया है।
घनश्याम बनीपुर चौक स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के पास उन्हें एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में करीब 4500 रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और सोने के आभूषण रखे हुए थे। घनश्याम ने बिना किसी लालच के पर्स को कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया और उसे थाने बुलाया। पर्स के मालिक पुरुषोत्तम ने बताया कि वह नीमराना के पास का रहने वाला है और रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ धारूहेड़ा स्थित ससुराल गया था। राखी बांधने के बाद दोनों वापस नीमराना लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी पत्नी का पर्स गिर गया था।
कसौला पुलिस और घनश्याम की मदद से पुरुषोत्तम को पर्स वापस मिल गया। पर्स में रखी पूरी नकदी, कागजात और सोने का सामान सुरक्षित मिलने पर उसने पुलिस और घनश्याम का आभार जताया।