Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Service, spiritual practice, and self-improvement bring about positive change in the individual and society.

Rewari News: सेवा, साधना और सुधार से व्यक्ति व समाज में आता है सकारात्मक बदलाव

Mon, 16 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Service, spiritual practice, and self-improvement bring about positive change in the individual and society.
रेवाड़ी। सब्जी मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर का वार्षिकोत्सव यज्ञ, वैदिक प्रवचनों और राष्ट्र आराधना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दड़ौली आश्रम के महंत स्वामी समर्पणानंद महाराज ने यज्ञ करवाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने प्रवचन में सेवा, साधना और सुधार के महत्व को समझाते हुए कहा कि इन तीनों का एक निश्चित क्रम है। सेवा से मन और हृदय पवित्र होता है, जिससे व्यक्ति साधना की ओर बढ़ता है। साधना के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद व्यक्ति, परिवार और समाज में सुधार स्वत: दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर आर्य समाज के मंत्री विनय आर्य ने कहा कि अच्छी बातों को सुनने और समझने के बाद उन पर दृढ़ संकल्प के साथ अमल करना चाहिए।
उन्होंने महर्षि दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद और उनके अनुयायियों के सामाजिक व शैक्षणिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और गुरुकुल परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आज भी ऐसे ही प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक प्रवक्ता आचार्य रामतीर्थ ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक विद्वानों, साधु-संतों और महात्माओं ने अपने विचार रखे तथा आशीर्वाद दिया। समापन उपदेश में आचार्य स्वदेश ने कहा कि जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम परमात्मा का स्मरण और भजन करना चाहिए। आचार्य प्रद्युम्न, गौ सेवक जय सिंह और बहन अलका आर्या ने भी प्रवचन दिए।

कार्यक्रम में लोकेश आर्य, सुरजीत, हरिओम, अनिल, नरोत्तम, प्रभु दयाल, गोविंद, आलोक और पंकज सहित अनेक लोगों ने सेवाएं दीं। अंत में शांति पाठ और राष्ट्र आराधना के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed