फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Serve parents with true heart: Dinesh Kapoor

सच्चे ह्रदय से माता-पिता की करें सेवा : दिनेश कपूर

Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Serve parents with true heart: Dinesh Kapoor
फोटो : 11पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में संस्कार निर्माण कार्यक्रम माता-पिता की सेवा करें, भगवान स्वयं मिलने आएंगे का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य पहुंचे।
विज्ञापन

आए हुए अतिथियों को शिव परिवार, कृष्ण भगवान, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सच्चे ह्रदय से माता-पिता की सेवा करने पर स्वयं भगवान को दर्शन देने के लिए आना पड़ता है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी श्याम सुंदर गोसेवक, प्रमुख शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव व संस्था के सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर ने कहा कि हम बेशक किसी तीर्थ स्थान पर न जा पाएं, लेकिन प्रतिदिन उठते ही माता-पिता के चरणों में शीश झुका लें तो उनके आशीर्वाद में सभी तीर्थ का फल घर बैठे मिल जाता है।
विज्ञापन

महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा व शिक्षाविद लता शर्मा ने कहा कि बच्चों को घर पर ही अच्छे संस्कार दें। छोटे बच्चों के सामने यदि माता-पिता अपने बड़ों का सम्मान करेंगे तो बच्चे स्वभाविक ही संस्कारवान बन जाएंगे। सभी ने बम बम भोले मस्ती में डोले गीत पर आनंद लिया। उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए समाजसेवी राजेंद्र गेरा, सत्यपाल शास्त्री, सुनीता आर्य, पर्यावरणविद् गीता व शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, कपिल कपूर, पुरुषोत्तम नंदवानी, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, अशोक जुनेजा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed