{"_id":"637fb1e8f37d26791b662d00","slug":"serious-efforts-should-be-made-to-give-the-benefits-of-the-scheme-to-the-beneficiaries-adc-rewari-news-rtk664420387","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभपात्रों को योजना का लाभ देने के लिए गंभीरता से किए जाएं प्रयास : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभपात्रों को योजना का लाभ देने के लिए गंभीरता से किए जाएं प्रयास : एडीसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुडे़ विभागों और बैंक प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा ?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से संबंधित अधिकारियों की बैठक वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित की गई।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को योजना का लाभ पात्र लार्थियों को शीघ्र पहुंचाने तथा कार्य की गति को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिया जाना है। विभाग लाभार्थी के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए उसे जल्द से जल्द बैंक से ऋण मुहैया करवाने का कार्य करें ताकि लाभार्थी अपना कार्य शीघ्र शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी के आवेदन को रिजेक्ट न करें। सभी अधिकारी एक्टिव रहे। इसके लिए प्रतिदिन ट्रैकिंग की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन की प्रोग्रेस के साथ-साथ पिछली प्रोग्रेस की निगरानी की जाएगी।एडीसी ने कहा कि इस योजना का मुख्यमंत्री हरियाणा स्वयं मॉनिटरिंग करते है। उन्होंने विभाग व बैंक अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग इस कार्य की महत्वता को समझते हुए संबंधित बैंक से लगातार संपर्क कर कार्य को शीघ्रता से पूरा करवाएं ताकि लाभार्थी को शीघ्र लाभ मिल सकें। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैंक इस योजना के लाभार्थियों को जल्द से जल्द ऋण सुविधा प्रदान करें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी को तुरंत लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विभाग व बैंक वाईज कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि जिले में पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने सख्त जरुरत है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों जिनकी सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है उनकी आजीविका के साधन जुटाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब व जरुरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एलडीएम केके यादव, डीएसडब्ल्यूओ रेनू बाला, डीसीडब्ल्यूओ वीरेन्द्र यादव व जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव आदि सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।