फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Senior citizen protocol should be implemented in offices: Ashok Pradhan

कार्यालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू हो : अशोक प्रधान

Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Senior citizen protocol should be implemented in offices: Ashok Pradhan
फोटो : सेक्टर-4 में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिक लोक सेवा मंच के कल्याणकारी प्रयासों का समर्थन
रेवाड़ी। शहर स्थित सेक्टर-4 में बुधवार को मेगा मिशन-26 जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच द्वारा उठाए जा रहे कल्याणकारी मुद्दों का समर्थन किया। सीनियर सिटीजन ने बिगड़ रहे सामाजिक ताने-बाने को लेकर सरकार से उनके मुद्दों पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टरवासी वरिष्ठ नागरिक हरी राम, रामनिवास यादव और बिजेंद्र सिंह ने आगंतुक लोक सेवा मंच पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार और अन्य कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, डॉ. सुरेश कुमार ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन ने कोरोना काल से पूर्व ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच और इलाज निशुल्क हो। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेनों, बसों और हवाई यात्रा में 70 प्रतिशत रियायत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक प्रधान ने कहा कि देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन और सम्मान के लिए सरकारी व निजी कार्यालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू होना चाहिए। उन्होंने सरकार से सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, डेडीकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर्स, फ्री ओल्ड एज होम्स और फ्री मेडिकल सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की मांग की। बैठक में वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम, बाबू बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह, हरी राम, सुरेश कुमार, जसवंत सिंह यादव, कैलाश चंद, सुरेंद्र कुमार, पृथ्वी सिंह और रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed