फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seeha Baba Ram Swaroop Das made wishes in the fair

Rewari News: सीहा बाबा रामस्वरूप दास के मेले में मांगी मन्नतें

Sun, 16 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seeha Baba Ram Swaroop Das made wishes in the fair
फोटो: 19रेवाड़ी। गांव सीहा में बाबा रामस्वरूपदास महाराज के मेले में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। क्षेत्र के गांव सीहा में दादू पंथी सिद्ध योगिराज बाबा रामस्वरूपदास महाराज की स्मृति में पहाड़ी पर लगे मेले में उमड़े श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नते मानीं।

बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई और देर रात तक भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते रहे। वैसे मेले में सुबह के समय से पेट पलनिया श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पेट के बल चलते हुए बाबा के दर्शन के लिए पहाड़ पर चढ़ाई करने लगे थे। उधर, मेले की व्यवस्था रखने के लिए पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था थी और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। मेले में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को भी बड़े व्यवस्थित ढंग से लगाया हुआ था। मेले में झूलों का विशेष प्रबंध था और श्रद्धालु अपने बच्चों के साथ झूलों का आनंद ले रहे थे। आश्रम के महंत नरोत्तम दास महाराज के कुशल संयोजन एवं प्रेरक मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में विभिन्न आश्रमों ओर गद्दियों से महंत व अन्य साधु समाज भी मेले में आकर इस भव्य मेले की शोभा बढ़ा रहे थे। मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दही और चावल का प्रसाद भी लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed