फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Secretary of Municipal Corporation came into controversy again, this time the Chairman made allegations

Rewari News: फिर विवादों में आई बावल नगर पालिका की सचिव, इस बार चेयरमैन ने लगाए आरोप

Sun, 24 Dec 2023 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Municipal Corporation came into controversy again, this time the Chairman made allegations
बावल। कुछ दिन पहले ही नगर पालिका की सचिव अंजलवायु पर एक ठेकेदार ने धनराशि रोकने के आरोप लगाए थे। मामला शांत नहीं हुआ था कि अब फिर से सचिव विवादों में घिर चुकी हैं। दरअसल, इस बार सचिव की शिकायत किसी ठेकेदार या पार्षद ने नहीं बल्कि खुद नगर पालिका बावल के चेयरमैन विरेंद्र ने सचिव व अन्य अधिकारियों की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री व निकाय मंत्री को पत्र भेजकर की है। यह पूरा मामला क्षेत्र में विकास कार्य न होने को लेकर फंसा हुआ है। नगर पालिका चेयरमैन का कहना है कि नगर पालिका की तरफ से जरूरी फाइल रोकी जा रही हैं। इससे क्षेत्र में लोगों को समस्या हो रही है। इसके लिए कई बार बातचीत भी की गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला। थक हारकर उन्होंने नगर पालिका की सचिव समेत अधिकारियों की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री व निकाय मंत्री को दी है। साथ ही कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन


इन वार्डों में नहीं हो रहे विकास कार्य

चेयरमैन विरेंद्र ने बताया कि नगर पालिका का गठन हुए लगभग 17 महीने हो चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण 8, 10, 11, 13 वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि सड़कें बनाने के प्रस्ताव भी पास हो चुके हैं। अधिकारियों की मनमर्जी के कारण कस्बे के विकास को ग्रहण लग चुका है।
विज्ञापन


दो गुटों में बटा हुआ है नगर पालिका

जब से नगर पालिका का गठन हुआ है तब से ही प्रधान और नपा के अधिकारियों के बीच खींचतान चली आ रही है, जिससे सदन दो दलों में बंटा हुआ है। एक गुट पालिका प्रधान के साथ है तो दूसरा खिलाफ है, जिस वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं जिससे शहर का विकास पूरी तरह रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में दी यह शिकायत

अध्यक्ष ने दी शिकायत में बताया कि नगर पालिका के लिए 1285 स्ट्रीट लाइट स्वीकृत की हुई हैं। आज तक पालिका अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई है। सरकार की अमृत सरोवर योजना कागजों में सिमटती दिख रही है। लिंक रोड व नांगली परसापुर रोड पर स्थित ताजे वाले जोहड़ की 3 करोड़ की ग्रांट व खेड़ा मुरार रोड स्थित गोगा होड़ा जोहड़ की एक करोड़ की ग्रांट पालिका के अधिकारियों की वजह से रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार इस ध्यान नहीं देगी तो शहर का विकास रूक जाएगा।




प्रधान को गाड़ी देने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। शहर में काम हो रहे है, जो काम अभी शुरू नही हुए हैं, उनपर काम चल रहा है। प्रशासन शहर के विकास के लिए काम कर रहा है। जोहड़ और पार्कों के रुके हुए काम की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएंगे। नगर पालिका की तरफ से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। नगर पालिका लोगों के हित में कार्य कर रही है।

अंजलवायु, सचिव, नगरपालिका बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed