{"_id":"66e9e94a9fcf22f4e20f9866","slug":"second-randomization-of-polling-staff-done-rewari-news-c-198-1-rew1001-209483-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोलिंग स्टाफ की दूसरा रेंडमाइजेशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोलिंग स्टाफ की दूसरा रेंडमाइजेशन किया
Wed, 18 Sep 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। 5 अक्तूबर को जिले में होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग स्टाफ की दूसरे रेंडमाइजेशन का कार्य पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह प्रक्रिया बिना किसी हस्तक्षेप के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टाफ की द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत ईवीएम मशीनों का भी प्रथम सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया क्योंकि कोसली विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार ज्यादा होने के चलते वहां दो बैलट यूनिट लगेगी। कोसली में नोटा के अतिरिक्त 17 उम्मीदवार हैं। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक के. सुर्दशन चक्रवर्ती और प्रशांत कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक राहुल कटाके व खर्च पर्यवेक्षक मदन मोहन मीणा सहित रिटर्निंग अधिकारी, जिला परिषद सीईओ विकास यादव उपस्थित थे।