{"_id":"61954fcd602cf1301f383fa8","slug":"second-accused-arrested-for-attacking-police-rewari-news-rtk6301480167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। गो-तस्करी करने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी साद्दिक उर्फ अरशद के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
13 अगस्त की रात को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में मेवाती गैंग वारदात करने के फिराक में है।
आरोपी तावडू़ से धारूहेड़ा होते हुए रेवाड़ी जाएंगे। सीआइए रेवाड़ी, साउथ रेंज आइजी की टीम ने मसानी के निकट नाकाबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ थी और गाड़ी में बैठे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
बदमाश गुरुग्राम की ओर फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें ने आरोपियों कि गाड़ी को घेर लिया तो वह गाड़ी को छोड़ कर भाग गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी नईम को अगस्त माह में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी साद्दिक उर्फ अरशद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम, मानेसर, बिलासपुर, तावडू व महेंद्रगढ़ में भी गोतस्करी के कई मामले दर्ज हैं।