फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SDM inspected ROB

Rewari News: एसडीएम ने आरओबी का निरीक्षण किया

Wed, 28 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected ROB
फोटो: 30रेवाड़ी। कोसली में रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी के चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ को तय समय सीमा में काम को पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि डेढ़ साल से पुल की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। आरओबी के शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस कार्य को अगले तीन महीने में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति रिपोर्ट रोजाना उनके आफिस में भिजवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्वयं इस कार्य पर निगरानी रखें हुए हैं। सितंबर माह में पुल पूरी तरह से तैयार हो जाने की उम्मीद है। विधायक अनिल यादव ने भी हाल ही में मौके का मुआयना कर आरओबी को जल्दी शुरू किए जाने पर जोर दिया था। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत, योगदीप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां के दुकानदारों ने भी एसडीएम से अनुरोध किया है आरओबी को जल्दी ठीक किया जाए। कोसली में 950 मीटर लंबे इस पुल की मरम्मत पर 11.5 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed