फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scorching Heat Shatters 11-Year Record; District Swelters at 43 Degrees Amidst Relentless Day-and-Night Heat

Rewari News: भीषण गर्मी ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, 43 डिग्री पर उबला जिला, दिन-रात तपिश

Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Scorching Heat Shatters 11-Year Record; District Swelters at 43 Degrees Amidst Relentless Day-and-Night Heat
मुख्य बाजार में धूप से बचने के ​लिए छतरी का सहारा लेतीं युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। जिले में गर्मी ने इस बार अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 11 वर्षों में इस अवधि का सबसे अधिक तापमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री था। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिस कारण लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतर लोग खरीदारी सुबह या देर शाम के समय करना पसंद कर रहे हैं। गर्मी के कारण सड़कों पर भी आवाजाही में कमी आई है। इस वजह से बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
26 से 29 अप्रैल तक बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर 26 अप्रैल रात से 29 अप्रैल के बीच देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना जताई गई है। धूलभरी हवा चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और विशेषकर धूलभरी हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
------------
बिजली खपत 90 लाख यूनिट पहुंची
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत में भी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में अधिकतम बिजली खपत करीब 90 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो जल्द ही यह आंकड़ा 1 करोड़ यूनिट के पार पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी के चलते घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और पंखों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है जिससे बिजली की मांग में उछाल आया है।

----------
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें
फिजिशियन डॉक्टर गौरव ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें।खानपान में भी बदलाव जरूरी है। अगर किसी को चक्कर, उल्टी, तेज सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत छांव में ले जाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
पिछले वर्षों 25 अप्रैल के दिन तापमान के आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2026 43 24.5
2025 41.5 17.6
2024 39.5 19
2023 34.5 17.6
2022 40.6 20
2021 34.2 15
2020 38.5 18.4
2019 42.5 25
2018 38.5 18
2017 39 24.8
2016 38.6 15.5
2015 39 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed