{"_id":"63fba58b0352f3d5e60ffe74","slug":"scooty-and-jewelery-stolen-by-breaking-into-a-closed-house-rewari-news-c-17-1-78712-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बंद मकान में सेंधसारी कर स्कूटी और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बंद मकान में सेंधसारी कर स्कूटी और जेवरात चोरी
Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित गोकल विहार कालोनी में एक बंद मकान में सेंध लगाकर स्कूटी और जेवरात चोरी हो गए। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव करावरा मानकपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कार्यरत है और पिछले चार साल से गोकल विहार कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। 23 फरवरी को वह कंपनी में ड्यूटी पर चला गया था। उसकी पत्नी पूजा बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी और मकान पर ताला लगा हुआ था। 25 फरवरी की शाम वह मकान पर पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर से उनकी स्कूटी के अतिरिक्त एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, चांदी का हार अन्य जेवर गायब मिले