{"_id":"64c804181a1a521d5802d8d4","slug":"science-will-be-taught-to-children-through-models-rewari-news-c-198-1-rew1003-2904-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मॉडल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मॉडल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा विज्ञान
Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अब सजीव मॉडलों के माध्यम से विज्ञान पढ़ा कर उनमें विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचारों के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान के संबंधी गतिविधियां, सौर परिवार, चंद्रायन के ईंधन, मानव मस्तिष्क व शरीर के सभी अंगों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
इन सब गतिविधियों के लिए राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वाधान में राज्य के टॉप 120 विज्ञान के शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण बेंगलुरु के कुप्पम में अगस्ता फाउंडेशन की ओर से दिलाया गया है। इनमें से जिले के 6 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन शिक्षकों को विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं शिक्षण अधिगम को बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
अगस्ता फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को रिसोर्स पर्सन ओर मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक जिले के सभी विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को विज्ञान के इस नवाचारों के बारे में प्रशिक्षण मिल सकेगा। हालांकि विभाग की ओर से इसके लिए समय अभी निर्धारण अभी नहीं किया जा सका है ।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा के तत्वाधान से प्रत्येक जिले से चुनिंदा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है इनमें डायट हुसैनपुर के रसायन प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव, रावमावि राजगढ़ के विज्ञान अध्यापक भूपेन्द्र सिंह यादव, रावमावि माजरा श्योराज की भौतिकी प्रवक्ता अनिता यादव, रावमावि उनकेड़ा के भौतिकी प्रवक्ता अजीत यादव रावमावि बीकानेर की जीव-विज्ञान प्रवक्ता विक्टोरिया यादव राउवि सुधराना के विज्ञान अध्यापक जगदीप सिंह व पीएम श्री रावमावि खोरी की जीव विज्ञान प्रवक्ता निशा शर्मा शामिल थे।
प्रत्येक स्कूल में पहुंचेंगे मॉडल
डायट हुसैनपुर के रसायन प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक मेक योर ओन लैब तथा अगस्ता फाउंडेशन के द्वारा उपलब्ध मॉडल प्रत्येक स्कूल में जाएंगे। स्कूल के छात्रों को लैब के मॉडल और अन्य बारीकियों के बारे में रोचक ढंग से बताया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक छात्रों को भी विज्ञान नवाचार के बारे में प्रेरित करेंगे। इसके साथ उन्हें नए मॉडल बनाने में मदद भी की जाएगी।
वर्जन-
चुनिंदा शिक्षकों को विज्ञान संबंधी नवाचारों और शिक्षण अधिगम को रुचिकर बनाने के लिए अगस्ता फांउडेशन कुप्पम बेंगलूरू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण मिल चुका हैं। कार्यशला में शिक्षकों को मेक योर ओन लैब किट प्रदान की गई हैं। इसके माध्यम से मास्टर ट्रेनर शिक्षक जिले के सभी विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे ।-रीनू यादव,जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी