{"_id":"67e30486388bc09acc09ec18","slug":"science-will-be-taught-in-class-11th-in-dav-police-public-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-216958-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 11वीं में विज्ञान की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 11वीं में विज्ञान की होगी पढ़ाई
Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में लोकल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें आईजीपी साउथ रेंज अशोक कुमार ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एलएमसी की समीक्षा बैठक कर सत्र 2025-26 से 11वीं में विज्ञान संकाय की कक्षा चलाने की अनुमति दी।
बैठक की अध्यक्षता स्कूल के चेयरपर्सन अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर एसपी डॉ. मयंक गुप्ता व डीएवी सीएमसी डीवी सेठी भी उपस्थित रहे। आईजीपी साउथ रेंज अशोक कुमार ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 से 11वीं में विज्ञान संकाय की कक्षा आरंभ करने की अनुमति दी। बैठक में डीएवी के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने भाग लिया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल की गतिविधियों और प्रबंधन की समीक्षा करना था।
स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह दहिया ने बैठक में स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी योजनाओं और रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की। आगामी सत्र में स्कूल को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्होंने अपने विचार रखे।