फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Science exhibition in IGU on 8th and 9th February

Rewari News: आईजीयू में विज्ञान प्रदर्शनी 8 व 9 फरवरी को

Wed, 07 Feb 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition in IGU on 8th and 9th February
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग, हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार व प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त प्रायोजन के द्वारा 8 व 9 फरवरी को दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, मॉडल प्रयोगों के माध्यम से और एकीकृत आधार पर स्थानीय क्षमताओं व संसाधनों का उपयोग करना एवं सरकार के परिचालन विभागों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों के बीच और कृषि एवं उद्योग आदि में उत्पादक क्षेत्र के बीच लिंकेज प्रदान करना है।
विज्ञापन


विज्ञान सम्मेलन आयोजन अध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और लाइव सत्र होंगे जैसे गणित मैजिक शो, विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता (कॉलेज अनुभाग), सुविधा और प्रयोगशाला का दौरा, विशेषज्ञों के साथ चर्चा के लिए विशेष सत्र, विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी प्रवेश परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं और विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न विषयों (स्वास्थ्य ही धन है, लैब टू मार्केट, डिजिटल क्रांति, पर्यावरण संरक्षण) को कवर करने वाले मॉडल शामिल रहेंगे और विचार प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूली छात्रों (9वीं से 12वीं कक्षा) के लिए बुनियादी विज्ञान (डिजिटल सशक्तिकरण, आधुनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका, प्राचीन भारत में ज्ञान विज्ञान की गौरवशाली परंपरा) से जुड़े विषयों पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों, शिक्षकों और अन्य शिक्षाविदों को वैज्ञानिक सोच के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार विकास के अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed