फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Science demonstration will be held in IGU on 4th and 5th February.

Rewari News: आईजीयू में विज्ञान प्रदर्शन 4 व 5 फरवरी को लगेगी

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Science demonstration will be held in IGU on 4th and 5th February.
फोटो : 13कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते शिक्षक गण। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 4 व 5 फरवरी को हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विज्ञान कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव करेेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुदेश कुमार, निदेशक, सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर हिमाचल प्रदेश रहेंगे। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद का मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, मॉडल प्रयोगों के माध्यम से और एकीकृत आधार पर स्थानीय क्षमताओं व संसाधनों का उपयोग करना एवं सरकार के परिचालन विभागों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों के बीच और कृषि एवं उद्योग आदि में उत्पादक क्षेत्र के बीच लिंकेज प्रदान करना है।
विज्ञापन

विज्ञान सम्मेलन संयोजक प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे प्रयोगात्मक प्रदर्शन, सुविधा और प्रयोगशाला का दौरा, आमंत्रित वार्ता, प्रख्यात वैज्ञानिकों व वक्ताओं द्वारा अनुभव साझा करना, विशेषज्ञों के साथ चर्चा के लिए विशेष सत्र, विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी प्रवेश परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं, नौकरी के बारे में जानकारी और विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें विज्ञान के विभिन्न विषयों वाले मॉडल शामिल रहेंगे और विचार प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे एवं शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों, शिक्षकों और अन्य शिक्षाविदों को आधुनिक सोच के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार विकास के अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस कॉन्क्लेव की तैयारियों के मद्देनजर संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेसर रविंद्र कुमार, प्रोफेसर सत्येंद्र बल, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, प्रोफेसर अदिति शर्मा, डॉ. सुमन नागपाल, डॉ. ईश्वर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed