फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools will now get flour for mid day meal

Rewari News: मिड डे मील के लिए स्कूलों को अब मिलेगा आटा

Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Schools will now get flour for mid day meal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों को मिड डे मील के लिए अब गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। इससे विद्यालयों को गेहूं पिसवाने की समस्या से निजात मिलेगी। विद्यालयों को आटा की आपूर्ति हैफेड करेगा। हालांकि दलिया की खरीद बाजार से की जाएगी। स्कूलों में अभी गेहूं का पुराना भंडारण मौजूद है जिसके खत्म होने के बाद एक माह का आटा दिया जाएगा। इसके अलावा मेन्यू में भी बदलाव किया गया है।
मिड डे मील के जिला प्रभारी अली अहमद ने बताया कि स्कूलों में अब गेहूं की जगह आटा की आपूर्ति होगी। स्कूल के मिड डे मील प्रभारी स्कूल स्तर पर बाजार से दलिया खरीदेंगे। स्कूलों को एक महीने का आटा मिलने पर उसे सुरक्षित रखना चुनौती होगी। क्योंकि आटा 15 दिनों में खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है। आटे का भंडारण लंबे समय तक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के मेन्यू में भी बदलाव किया है। विभाग ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि तय दिन पर निर्धारित व्यंजन ही बच्चों को परोसा जाएगा। इसके लिए प्राइमरी व उच्च प्राइमरी कक्षाओं के लिए अलग-अलग दिनों में विभिन्न व्यंजन व उनकी रेसिपी जारी की है जिसके अनुसार ही स्कूलों में खाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
स्कूलों में मिड डे मील के लिए आटे की सप्लाई के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। अभी स्थानीय शिक्षा अधिकारी की ओर से मांग पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आटे की आपूर्ति की तैयारी पूरी कर ली गई है।- संतराम, जिला प्रबंधक, हैफैड।


वर्जन:
विभाग के आदेश के अनुसार स्कूलों में हैफेड अब गेहूं की जगह सीधे आटा की सप्लाई करेगा। स्कूलों में गेहूं का स्टॉक मौजूद है। स्टॉक खत्म होने के बाद हैफैड से आटा मंगवा लिया जाएगा।-वीरेंद्र सिंह नारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed