{"_id":"614779c98ebc3ec91c3f479b","slug":"schools-of-class-1st-to-3rd-will-open-from-today-admission-will-be-available-in-the-school-only-after-checking-the-temperature-rewari-news-rtk62451766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल, तापमान जांचने के बाद ही स्कूल में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल, तापमान जांचने के बाद ही स्कूल में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण के कारण प्रदेश में अप्रैल से बंद सरकारी व गैर सरकारी प्राथमिक स्कूलों को सोमवार से कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए खोला जाएगा। सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्कूलों में कक्षाएं लगाने से पहले सफाई, सैनिटाइज करने समेत कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तेजी के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार ने 14 अप्रैल से सभी स्कूलों को बंद कर दिए थे। करीब तीन महीने बाद कोरोना का संक्रमण कमजोर पड़ने पर सरकार ने 16 जुलाई से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए थे। इसके एक सप्ताह बाद 23 जुलाई से कक्षा छठी से 8वीं तक के स्कूल पठन-पाठन के लिए खोल दिए थे। इसके बाद 1 सितंबर से प्राथमिक स्कूलों को केवल चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन घंटे के लिए खोल दिया था। अब पूरे 19 दिन बाद सरकार ने 20 सितंबर से स्कूलों में पहली से तीसरी तक की कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। अब विद्यार्थी अपने अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ सोमवार से स्कूल पहुंचेंगे।
ऑक्सीजन लेवल और तापमान की जांच करने के बाद ही बच्चों को स्कूल में मिलेगा प्रवेश
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 20 सितंबर से पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के पठन-पाठन के लिए प्राथमिक स्कूलों को खोला जाएगा। इस दौरान स्कूल के गेट पर ही प्रत्येक बच्चे के ऑक्सीजन लेवल की जांच कर एवं थर्मल स्क्रीनिंग कर अंदर प्रवेश करवाया जाएगा। इस दौरान हाथों को सैनिटाइज करवाने, सोशल डिस्टेंस की पालना करने, साफ-सफाई समेत कोविड गाइडलाइन के नियमों का पालन किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी प्राथमिक स्कूलों को स्कूल खोलने से पहले सैनिटाइज करवाने, साफ-सफाई तथा बच्चों को बैठाने के लिए कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।