{"_id":"6a57cf9ffe178e69230c80e6","slug":"school-watchmen-staged-a-protest-demanding-regularization-rewari-news-c-198-1-fth1001-241925-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नियमितीकरण की मांग को लेकर स्कूल चौकीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नियमितीकरण की मांग को लेकर स्कूल चौकीदारों ने किया प्रदर्शन
Wed, 15 Jul 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच (जेपीए) से संबद्ध प्राइवेट स्कूल चौकीदार यूनियन हरियाणा के बैनर तले निजी स्कूलों के चौकीदारों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान देवेंद्र कुमार और संचालन एआईयूटीयूसी के राज्य कमेटी सदस्य मास्टर सुरेंद्र ने किया। बैठक के बाद चौकीदारों ने सुभाष पार्क से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान देवेंद्र कुमार ने कहा कि निजी स्कूलों के चौकीदार वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने मांग की कि 19 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चौकीदारों को नियमित किया जाए। नियमित होने तक न्यूनतम वेतन 15,200 रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में ड्यूटी का समय निर्धारित करने, साप्ताहिक अवकाश लागू करने, रिटायरमेंट पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने, आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के पूर्व प्रधान हरिसिंह भूरसिंह, मास्टर सुरेंद्र, देवेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, संजय कुमार, जयपाल, विकास, लोकराज, महेंद्र और नरेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।