{"_id":"63b2a1f801942455052ba9b8","slug":"school-bus-collided-with-bike-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घने कोहरे में बाइक से भिड़ी बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस, बाइक सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घने कोहरे में बाइक से भिड़ी बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस, बाइक सवार गंभीर घायल
Mon, 02 Jan 2023 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Jan 2023 02:51 PM IST
सार
गांव सूमा कतोपरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस सोमवार सुबह घने कोहरे के बावजूद बच्चों को लेकर कोसली की ओर से कतोपरी गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव दहड़ा के समीप सामने से आ रही एक बाइक की बस के साथ भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रेवाड़ी के कोसली-गुडियानी रोड पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बच्चों से भरी एक स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद सूमा कतोपरी स्थित प्राइवेट स्कूल संचालक की ओर से नियमों को ताक पर रखकर मासूम बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही थी।
विज्ञापन
गांव सूमा कतोपरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस सोमवार सुबह घने कोहरे के बावजूद बच्चों को लेकर कोसली की ओर से कतोपरी गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव दहड़ा के समीप सामने से आ रही एक बाइक की बस के साथ भिड़ंत हो गई। हादसें के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शौर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मशक्कत के बाद बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। उसकी पहचान सूमा निवासी अश्वनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन