फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schedule for preparation of voter list for by-elections of Panchayati Raj Institutions released

Rewari News: पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी

Sat, 21 Feb 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Schedule for preparation of voter list for by-elections of Panchayati Raj Institutions released
रेवाड़ी। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि रेवाड़ी में एक सरपंच पद, एक पंचायत समिति सदस्य व 19 पंचों के लिए उपचुनाव होने हैं। 2 मार्च को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक वार्ड के हिसाब से ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 2 मार्च को ड्राफ्ट जारी किया जाएगा, 9 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे और आपत्तियों का निपटान होने के बाद अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
एडीसी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समय पर पूरा करने के लिए निर्वाचक अधिकारी (पं.) नियुक्त किए गए हैं, ताकि पंचायत उप चुनाव की यह प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सकें।
सभी खंडों में निर्वाचक अधिकारी नियुक्त
खंड रेवाड़ी के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी, खंड बावल के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल, खंड नाहड़ के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली, खंड खोल के लिए नगराधीश रेवाड़ी, खंड डहीना के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, खंड जाटूसाना के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी तथा खंड धारूहेड़ा के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी को निवार्चक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

-
यहां होंगे उप चुनाव
डहीना ब्लॉक के गांव फतेहपुरी टप्पा डहीना में सरपंच, बावल ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 के पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव होंगे। नाहड़ ब्लॉक के गांव नेहरूगढ़ में वार्ड 10 में पंच पद, भाकली-2 में वार्ड 13 में पंच पद व गांव कुहारड़ में वार्ड-1 में पंच पद के लिए उप चुनाव होंगे। बावल ब्लॉक के गांव रघुनाथपुरा में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नैचाना में वार्ड-9 में पंच पद, गांव सुलखा में वार्ड-5 में पंच पद, खंड डहीना के गांव ढाणी जैरावत में वार्ड-6 में पंच पद, गांव डहीना के वार्ड-5 में पंच पद, गांव कहाड़ी में वार्ड-1 में पंच पद, खंड धारूहेड़ा के गांव डवाना में वार्ड-3 में पंच पद, खंड जाटूसाना के गांव बेरली खुर्द में वार्ड-10 में पंच पद, गांव बेरली कलां में वार्ड-5 में पंच पद, गांव नांगलिया रणमोख में वार्ड-6 में पंच पद, गांव मालियाकी में वार्ड-3 में पंच पद, खंड रेवाड़ी के नया गांव में वार्ड-4 व वार्ड-6 में पंच पद, गांव हांसाका के वार्ड-5 में पंच पद, गांव ढ़ालियावास के वार्ड-8 में पंच पद तथा खंड खोल के गांव हर्जीपुर में वार्ड-3 में पंच पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed