फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Saurav was murdered after being given alcohol, two arrested

Rewari News: शराब पिला कर की थी सौरव की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Saurav was murdered after being given alcohol, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस ने गांव नांगल जमालपुर निवासी 19 वर्षीय सौरव की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों गांव सीहा निवासी कर्मवीर और गांव तुर्कियावास निवासी हेमंत ने पुलिस को बताया कि रंजिश को लेकर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर सौरव की हत्या की थी।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि घटना के दिन मृतक सौरव अपने दोस्त के घर गांव हांसाका में ठहरा था। सौरव की आरोपी कर्मबीर से पहले से ही जान पहचान थी। आरोपी कर्मबीर की किसी बात को लेकर सौरव से रंजिश रखता था, जिसको लेकर कर्मबीर ने अपने साथी हेमंत के साथ मिलकर सौरव को फोन कर उसे गांव के बाहर बुला लिया था। इसके बाद शराब पार्टी के बहाने उसे खेतों में लेकर चले गए। शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने सौरव की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को फिदेड़ी के जोहड़ में डाल दिया था। पहले यह प्रतीत हो रहा था कि कहीं सौरव की जोहड़ में डूबने से तो मौत नहीं हुई है। जब पुलिस ने जांच की तो यह हत्या का मामला सामने आया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को 24 अप्रैल को गांव फिदेड़ी के जोहड़ में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। मृतक की पहचान नांगल जमालपुर निवासी 19 वर्षीय सौरव पुत्र बलजीत के रूप में हुई थी।

------------
पिता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
पुलिस को दी शिकायत में नांगल जमालपुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया था कि वह खेती करता है। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा 19 साल का सौरव था जो बारहवीं पास करने के बाद कंपनी में काम के लिए चार-पांच दिन पहले ही घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। 24 अप्रैल को उसे सूचना मिली की सौरव की लाश फीदेड़ी गांव के जोहड़ में मिली है। मृतक के पिता ने उसके कुछ दोस्तों पर ही हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने मृतक के पिता बलजीत सिंह के बयान पर थाना सदर रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed