{"_id":"67b772604a683ce99301826c","slug":"satishs-cow-of-nehrugarh-stood-first-by-giving-12713-kg-milk-rewari-news-c-198-1-rew1001-215535-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नेहरूगढ़ के सतीश की गाय 12.713 किलोग्राम दूध देकर रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नेहरूगढ़ के सतीश की गाय 12.713 किलोग्राम दूध देकर रही प्रथम
Thu, 20 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 27राजकीय पशु चिकित्सालय नेहरूगढ़। स्रोत : विभाग
- फोटो : परिजन।
कोसली। राजकीय पशु चिकित्सालय नेहरूगढ़ के प्रांगण में तीन दिवसीय हरियाणा नस्ल की देसी गायों की दुग्ध प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें नेहरूगढ़ के सतीश की गाय 12.713 किलोग्राम दूध देकर प्रथम रही और 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की। वहीं, सचिन की गाय 10.281 किलोग्राम दूध देकर द्वितीय स्थान पर रही और 20 हजार की इनाम राशि की हकदार रही। पशु चिकित्सक नेहरूगढ़ डॉ. अरुण कुमार जैन ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही गौ संवर्धन स्कीम के तहत गांव नेहरूगढ़ के सतीश तथा सचिन की हरियाणा नस्ल की दो गायों ने भाग लिया। डॉक्टर अरुण जैन ने पशुओं में होने वाली संक्रमित बीमारियों के कारण व लक्षणों का पता लगाकर बचाव के तरीकों तथा उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये बीमारियां किस प्रकार गायों व भैसों को संक्रमित करती है और उनके शरीर व दुग्ध उत्पादन को प्रभावित करती है। इस प्रतियोगिता में कोसली के उपमंडल अधिकारी (पशुपालन एवं डेयरी विभाग) डॉ. राजबीर सिंह ने उपस्थित रह कर पशुपालकों को विभाग की विभिन्न स्कीमों जैसे मिनी डेयरी एवं हाईटेक डेयरी, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, पशु बीमा योजना, अनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए भेड़-बकरी व सूअर पालन की लोन स्कीम इत्यादि सभी स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में डॉ. उपेंद्र, नितिन वीएलडीए, रवि, पुष्पेन्द्र व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।