{"_id":"63e681d25f22e3c50904eee9","slug":"sarpanchs-locked-the-block-office-rewari-news-c-17-1-62990-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सरपंचों ने खंड कार्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सरपंचों ने खंड कार्यालय पर की तालाबंदी
Fri, 10 Feb 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकार द्वारा लागू किए गए ई टेंडरिंग कानून के विरोध में शुक्रवार को रेवाड़ी खंड के सरंपचों ने खंड कार्यालय पर ताला जड़ दिया दिया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि सरकार ने जनता के हुए चुने हुए प्रतिनिधियों को की मंशा पर शक कर रही है, जिसके परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे। सरकार के सरपंचों के साथ ही मतदाताओं का भी अपमान कर रही है। वहीं नाहड़ में भी सरंपचों का नाहड़ खंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
बतादें कि जिला के सरपंचों की ओर से ई टेंडरिंग के विरोध में आदोलन किया जा रहा है। नाहड़ खंड के सरपंचों द्वारा खंड कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को रेवाड़ी खंड के सरंपचों ने इक्कठा होकर बोलनी रोड स्थित खंड कार्यालय को ताला जड़ दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंचों ने कहा कि जल्द ही सरकार ने अपने कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन की रूपरेखा को बदलकर रोड जाम करेंगे। वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है,लेकिन सरकार ने उन पर अंगुली उठाकर मतदाताओं को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार सरंपचों की सभी शक्तियां छीनना चाहती है, लेकिन सरपंच सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को दोनों कानून वापस लेने होंगे। सरंपचों के आंदोलन से गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर कोनसीवास से सरपंच सुनील राव, माजरा श्योराज के सरपंच, फीदेड़ी सरपंच, मुंढलिया सरपंच, गोकलपुर सरंपच, कालूवास सरपंच, बीकानेर सरपंच, ककालाका सरपंच, डालियाकी सरपंच, नयागांव सरपंच व बांबड़ के सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।