{"_id":"688fa7a742eebe02910be93b","slug":"sarafa-bazar-decorated-with-gold-and-silver-rakhis-rewari-news-c-198-1-fth1001-223587-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोने-चांदी की राखियों से सजा सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोने-चांदी की राखियों से सजा सराफा बाजार
Sun, 03 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 9रक्षाबंधन को लेकर बनाई गई चांदी का राखियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही रेशम के धागों से बनीं राखियों के साथ ही सोने-चांदी की राखियों की मांग बढ़ गई है। सराफा बाजार में चांदी और सोने की राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है। सोने-चांदी की कम वजन और आकर्षक डिजाइनों की राखियों ने बाजार में धूम मचा दी है। एक से लेकर दस ग्राम तक की राखियां दुकानों में मौजूद हैं।
जो बहनें अपने भाई के लिए कुछ खास बनवाना चाहती हैं, वे ऑर्डर पर सोने की राखियां भी तैयार करवा रही हैं। सोने और चांदी के बढ़े दामों की वजह से कारोबारी सोने की राखियां ऑर्डर पर बनवा रहे हैं।
वजन और डिजाइन के आधार पर चांदी की राखियां 500 रुपये से शुरू है, जबकि सोने की राखी 1500 से शुरू है। सोने की राखियों का दाम बाजार भाव पर भी निर्भर है।
सोने और चांदी का धातुओं की बढ़ती कीमत के बीच कम वजन वाली राखियों की मांग बाजार में अधिक है। सर्राफा कारोबारियों ने भी इन सभी को देखते हुए कम वजन वाली राखियां डिजाइन कराई हैं। सराफा कारोबारियों को इस बार राखी पर अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। ऑर्डर मिलने पर सोने की राखियां बनाई जा रही है। इस बार चांदी की राखी में राशि रत्न भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष राखियों की मांग
सराफा कारोबारी विवेक और राजेश का कहना है कि इस बार ग्राहकों की दिलचस्पी पर महंगाई का असर नहीं पड़ा है। ग्राहक खास डिजाइनों की मांग कर रहे हैं। ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष और धार्मिक प्रतीकों के संयोजन वाली राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। कारोबारी ऋतिक, राम और विक्रम ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में चांदी की राखियों की बिक्री कहीं अधिक है। कुछ ग्राहक राशि रत्नों से सजी चांदी की राखियों की भी मांग कर रहे हैं। धातुओं की बढ़ती कीमत के बावजूद कम वजन वाली राखियों की लोकप्रियता ने बाजार को नई ऊर्जा दी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार रक्षाबंधन पर व्यापार में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी।