{"_id":"68bb2919e3652923d30dbcf1","slug":"sanjay-won-the-gold-medal-in-the-deadlifting-competition-by-lifting-260-kg-rewari-news-c-198-1-rew1001-225217-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेड लिफ्टिंग स्पर्धा में संजय ने 260 किलो का वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेड लिफ्टिंग स्पर्धा में संजय ने 260 किलो का वजन उठाकर जीता स्वर्ण पदक
Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 11सुभाष चंद को सम्मानित करते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। ग्राम जलियावास निवासी संजय पहलवान ने दुबई में आयोजित ग्लोबल पावर लिफ्टिंग इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दिव्यांग श्रेणी में 100 किलोग्राम वर्ग की डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 260 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वह ओवरआल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे।
हाल ही में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा (बीसीसीआई मान्यता प्राप्त) की ओर से उनका चयन हरियाणा क्रिकेट टीम में भी किया गया है। सफलता के बाद संजय एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी से भेंट करने पहुंचे।
अमित स्वामी ने संजय को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी अपने संकल्प और मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। अमित स्वामी ने भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह प्रदेश और देश को गौरवान्वित करेंगे।
वर्ल्ड रॉ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से संजय पहलवान का चयन इस माह स्पेन के वेलेंसिया में होने वाली विश्व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। इस अवसर पर आयरन खिलाड़ी उदय गूर्जर, मनीष खटाना, दीपांशु, रोहित सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।