{"_id":"68150fc7b20a253748040b2c","slug":"sanjay-pahalwan-waved-the-tricolor-in-dubai-rewari-news-c-198-1-rew1001-218856-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संजय पहलवान ने दुबई में लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संजय पहलवान ने दुबई में लहराया तिरंगा
Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 4गांव जलियावास पहुंचने पर संजय पहलवान का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जलियावास निवासी संजय पहलवान ने दुबई में एक हाथ से 260 किलोग्राम का डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
27-28 अप्रैल को दुबई में जीपीडीआई वर्ल्ड की ओर प्रो शो का आयोजन किया गया था। इसमें 25 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जलियावास के संजय पहलवान ने एक हाथ से 260 किलो का डेडलिप्ट उठा कर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद गांव जलियावास में पहुंचने पर संजय पहलवान का स्वागत पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, पूर्व सरपंच लीला राम, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि हरपाल, रामनिवास, बिशम्भर दयाल ने फूलमाला पहनाकर किया। उपस्थित लोगों ने संजय पहलवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद जताई कि वह आगे भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर सुनील, परमवीर ठेकेदार, कर्मवीर, दीपक, अजीत आदि मौजूद रहे।