फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' protest continues for the 30th day.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों का धरना 30वें दिन भी जारी

Fri, 04 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' protest continues for the 30th day.
नगरपालिका परिसर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।स्रोत:यूनियन
बावल। नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना तथा कर्मचारी की मृत्यु या सेवानिवृत्ति होने पर 20 लाख रुपये की सहायता राशि देना शामिल है।
विज्ञापन

यूनियन सचिव हीरालाल ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा था, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक से 13 मई तक लगातार 13 दिनों तक कर्मचारी धरने पर बैठे थे। उस दौरान सरकार की ओर से 30 जून तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने आश्वासन देने के बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया। इसके विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि आंदोलन के दौरान काम पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बाजार में नियमित सफाई नहीं होने से एकत्रित होने वाले कूड़े को वहीं जमा किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
इस अवसर पर सुनीता, हीरालाल, बबीता, अशोक कुमार, पूनम, उपप्रधान जवाहरलाल, सिंह बबिता, सीमा, सुनीता, कमलेश, रामा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed