फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers cause commotion in Bawal, trolley full of garbage overturns

Rewari News: बावल में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, कूड़े से भरी ट्रॉली पलटी

Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers cause commotion in Bawal, trolley full of garbage overturns
डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बावल में 11 दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा, जब कर्मचारियों ने कूड़ा ले जा रहे ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलट दिया। इससे कूड़ा सड़क पर फैल गया। इसके बाद कर्मचारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दरअसल बावल नगर पालिका के 35 सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 11 दिनों से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। कई बार ज्ञापन देने और बातचीत की मांग करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। कर्मचारियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, धारूहेड़ा में भी सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शुरू हो गया है। यहां नगर पालिका के सभी 79 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई जगहों पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों, मुख्य सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेवाड़ी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने फिलहाल इस हड़ताल से दूरी बनाई हुई है। इसके बावजूद शहर में कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से बदबू फैलने लगी है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इधर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन वृद्धि, पक्का करने और अन्य सुविधाओं की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को पूरे जिले में तेज किया जाएगा।

डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद

डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed