फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Salesman of Seed Development Corporation arrested for fraud in wheat seed subsidy

Rewari News: गेहूं बीज की सब्सिडी में फर्जीवाड़े का आरोपी बीज विकास निगम का सेल्समैन गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Salesman of Seed Development Corporation arrested for fraud in wheat seed subsidy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली (रेवाड़ी)। गेहूं बीज की सब्सिडी में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी बीज बिक्री केंद्र कोसली के सेल्समैन सुशील को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की गुरुग्राम टीम ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। सुशील हिसार के गंगवा रोड स्थित नवदीप कॉलोनी का निवासी है।



सेल्समैन सुशील पर वर्ष 2020-21 में गेहूं बीज वितरण के समय किसान सूची व रसीद के रिकाॅर्ड में किसानों के आधार कार्ड नंबर धोखाधड़ी से दर्ज करके उनके नाम पर 10 से 15 बैग गेहूं बीज का गलत इंद्राज करने और किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।
विज्ञापन


कोसली बिक्री केंद्र पर साल 2020-21 रबी फसल के लिए गेहूं का बीज आया था। आरोप है कि सुशील ने 3200 क्विंटल बीज बेचा था। गेहूं बीज का सरकारी मूल्य 3350 रुपये रखा गया था। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बीज पर 1 हजार रुपये की सब्सिडी दी थी। सब्सिडी काटकर किसानों को 2350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा गया था। 3200 क्विंटल गेहूं की यहां के खाते में 32 लाख रुपये की सब्सिडी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन ने 1019 किसानों को 3200 क्विंटल गेहूं बीज कोसली के बिक्री केंद्र से बेचा था। इसमें रेंडम 211 किसानों के पास एसीबी की टीम जांच के लिए पहुंची थी और उनके बयान दर्ज किए। आरोपियों ने कुछ ऐसे किसानों के नाम भी सूची में चढ़ा दिए थे, जिन्होंने गेहूं का बीज केंद्र से खरीदा ही नहीं था। इसी प्रकार से आरोपियों ने बड़ा घोटाला किया।


किसानों ने दिए थे ये बयान

23 किसानों ने बयान में बताया था कि कोसली बीज ब्रिकी केंद्र से वर्ष 2020-21 में गेहूं बीज तो खरीदा था, लेकिन जो बीज ब्रिकी केंद्र कोसली के रिकाॅर्ड में दर्शाया गया है, उतने बैग गेहूं बीज उनके द्वारा नहीं खरीदा गया था। जांच में 29 किसान ऐसे पाए गए, जिन्होंने 1 या 2 बैग गेहूं बीज खरीदा था, लेकिन रिकाॅर्ड में उनके नाम पर 10 से 20 बैग तक दर्शाए गए हैं। इनकी कोई रसीद नहीं दी गई थी, किसानों के रिकॉर्ड में हस्ताक्षर करवा लिए गए थे। 6 किसान तो ऐसे पाए गए जिन्होंने ब्रिकी केंद्र कोसली से वर्ष 2020-21 में गेहूं बीज ही नहीं खरीदा था। उन्हें नहीं पता कि सेल्समैन ने उनके आधार व मोबाइल फोन नंबर कहां से लिए हैं। किसान सूची में जो हस्ताक्षर हैं वो भी उनके नहीं हैं। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed