फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sales of sports and stylish shoes increased

Rewari News: स्पोर्ट्स और स्टाइलिश जूतों की बिक्री में आई तेजी

Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sales of sports and stylish shoes increased
महाराणा प्रताप चौक के पास जूते की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : सुभाष चौराहा से एक बाइक पर सवार तीन लोग और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा। संवाद
रेवाड़ी। ठंड बढ़ने के साथ ही फुटवियर बाजार में रौनक लौट आई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म जूतों की खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक बिक्री स्पोर्ट्स और स्टाइलिश जूतों की हो रही है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में लोगों की प्राथमिकता गर्म और आरामदायक फुटवियर पर रहती है। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने इस बार नई-नई डिजाइनों फुटविर मंगाए हैं। युवाओं में स्पोर्ट्स जूतों की सबसे अधिक मांग है, जबकि महिलाओं में स्टाइलिश जूते और बच्चों के लिए गर्म जूतों की बिक्री तेजी से हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक इस बार का सीजन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर चल रहा हैं। हालांकि, उत्पादन लागत और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने के कारण जूतों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, फिर भी ठंड बढ़ने के साथ फुटवियर कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अलीगढ़ से मंगाया जा रहा फुटवियर का स्टॉक
फुटवियर विक्रेता श्याम गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार स्टाइलिश और ट्रेंडी जूतों का स्टॉक पहले से किया गया है। बाजारों में ऊनी जूते, फर वाले जूते, डिजाइनर जूते और बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाले स्नीकर की मांग अधिक है। उन्होंने कहा कि ठंड के सीजन में जूते की बिक्री काफी अच्छी चल रही है। दुकानदार रोहित यादव ने बताया कि सभी फुटवियर का माल अलीगढ़ से मंगवाया जा रहा है। महिलाओं के लिए खासतौर पर फैशनेबल और आरामदायक जूतों का स्टॉक रखा गया है। युवा वर्ग ट्रेंडी स्पोर्ट्स शूज की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
-
फुटवियर की वेरायटी- -दाम
ऊनी स्लीपर- -250 से 400 रुपये
लेदर शूज- - 3 से 8 हजार रुपये
कार्टून प्रिंट स्नीकर- -400 से 650 रुपये
ट्रेंडी स्पोर्ट्स शूज- - 1 हजार से 5 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed