फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sakshi, Mayank, Kanchan, Lucky and Ekta first in poetry reading

कविता वाचन में साक्षी, मयंक, कंचन, लक्की और एकता प्रथम

Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sakshi, Mayank, Kanchan, Lucky and Ekta first in poetry reading
रेवाड़ी। गांव माजरा श्योराज स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत कविता वाचन, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की सुलेख प्रतियोगिताएं कराई गईं। जूनियर विंग एलकेजी से कक्षा 4 तक के बच्चों ने कविता वाचन और सीनियर विंग की कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। कविता वाचन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की साक्षी, मयंक, कंचन, लक्की, एकता ने प्रथम, नव्या, ललित, तमन्ना, ऋषभ, कृतिका द्वितीय जबकि चाहना, लक्ष्य, कनिका, रिद्धि व देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों को स्कूल प्रधानाचार्य मंजू यादव एवं संचालिका सुनीता यादव ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय दिया। छात्रों की प्रतिभा की सराहते हुए इन्होंने सभी को ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने की अपील की। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में पुलकित, पूर्णिमा, गणेश, युवराज, तनीषा, राधिका, अंजलि और पूजा प्रथम, वेदिका, प्राची, वंदना, अंशिका, वैश्णवी, दीक्षा, रूबी और दिव्या द्वितीय जबकि जानवी, भूपेश, सौरव, माही, इशिका, सक्षम, ट्विंकल, मन्नू, अनुज और पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में पुलकित, पूर्णिमा, दिया, रिया, वंशिका, रूबी और कोमल प्रथम जबकि जानवी प्राची, रूपेश, चाहत, अंशु, सुष्मिता, राधिका, अंजलि और दिव्या ने दूसरा जबकि हनी, अदिति, गौरव, अक्षित, खुशी, वंशिका, अंजलि और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed