फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sahitya Parishad will celebrate Amrit Mahotsav and Silver Jubilee Celebrations

साहित्य परिषद मनाएगी अमृत महोत्सव व रजत जयंती समारोह

Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sahitya Parishad will celebrate Amrit Mahotsav and Silver Jubilee Celebrations
बैठक में उपस्थित साहित्य परिषद के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा प्रांत की रेवाड़ी शाखा अपना रजत जयंती समारोह मनाएगी। भारत देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर शाखा ने भी 25 वर्षों का पड़ाव पार किया है।
विज्ञापन

हरियाणा साहित्य अकादमी के सौजन्य से दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित यह प्रदेश स्तरीय समारोह मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। इसके लिए स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा को संयोजक बनाया गया है। परिषद महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि हिंदू स्कूल के प्रांगण में परिषद कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में चली बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. रमेशचंद्र शर्मा ने गत 25 वर्षों में परिषद की साहित्यिक दृष्टि के साथ-साथ महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर समारोह के विभिन्न प्रभार सौंपने के लिए 21 नवंबर को बैठक बुलाई गई है। बैठक में परिषद उपाध्यक्षा दर्शन शर्मा, सयुंक्त मंत्री अरविंद भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य तेजभान कुकरेजा व अरुण गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed