फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rupee,bank,customer,rewari

2.5 हजार पूरे मिल नहीं पाए, 4.5 हजार रुपये कैसे मिलेंगे .

Mon, 02 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 02 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
rupee,bank,customer,rewari
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
नए साल से एटीएम मशीनों से 2.5 हजार कैश निकासी की लिमिट 4.5 हजार किए जाने के बाद उपभोक्ताओं में खुशी की बजाए निराशा दिखी। उपभोक्ता कहते हैं जिले के 80 फीसदी एटीएम ठप पड़े हैं। ढाई हजार रुपये तो निकल नहीं रहे थे, अब 4.5 हजार रुपये कैसे निकल पाएंगे। रविवार को शहर की 82 एटीएम मशीनों में से एक भी मशीन काम नहीं कर रही थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले कभी-कभार कैश मिल तो जाता था। लेकिन अब लिमिट बढ़ने से कैश और जल्दी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


अधिक संख्या में खाली हाथ लौटेंगे उपभोक्ता
वर्तमान में एटीएम बूथों पर लाइन दूसरे क्षेत्र व राज्यों से यहां आकर काम कर रहे कंपनी व अन्य कर्मचारियों की है। इन लोगों को पिछले 50 दिनों में पर्याप्त कैश नहीं मिला है। नोटबंदी के बाद ये लोग दैनिक जरूरत की चीजें भी पूरी नहीं खरीद पाए हैं। कारण साफ है, एटीएम मशीनों की लचर व्यवस्था और मशीनों में नियमित कैश का न होना। कर्मचारियों की मानें तो एटीएम बूथ की लाइन में कई दिनों तक लगातार लगने के बाद एक-दो बार ही कैश मिल पाया था। अन्यथा कई बार खाली हाथ लौटे थे। अब जो आरबीआई ने लिमिट बढ़ा दी है, तो एटीएम मशीन में कैश जल्दी खत्म हो जाएगा, तो ज्यादा संख्या में लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन



मशीनें ऑउट ऑफ कैश, तो लिमिट क्या करेगी
नए साल का आगाज और रविवार का दिन। शहर में किसी भी एटीएम मशीन में भी कैश उपलब्ध नहीं था। ऐसे में उपभोक्ताओं ने  एक ही बात कही कि सरकार लिमिट बढ़ाने से पहले इन एटीएम मशीनों में कैश डाले और खराब मशीनों को रिपेयर करवाएं। छुुट्टी के दिन बिना कैश के नए साल का पहला दिन इंज्वाय करना भी कंपनी कर्मचारियों के लिए मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आरबीआई ने एटीएम मशीन से पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाई है, यह अच्छी बात है। लेकिन समस्या लिमिट की नहीं कैश की है। एटीएम मशीनों में पैसा ही नहीं होगा, लिमिट बढने का लाभ कैसे मिलेगा।
गौरव, उपभोक्ता, उत्तम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed