फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rule 134A: Admission process of children from class 2 to 8 from today

नियम 134ए : कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों की दाखिला प्रक्रिया आज से

Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Admission process of children from class 2 to 8 from today
रेवाड़ी। नियम 134 ए की दूसरी सूची आ गई है। संबंधित पोर्टल पर कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों के अभिभावक सूची देख सकेंगे। साथ ही पोर्टल पर आवंटित निजी स्कूल का विवरण भी देख सकते हैं। बुधवार से इन कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में अभिभावक उहापोह की स्थिति में हैं कि वे सूची में दर्शाए गए निजी स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला होने के लिए इंतजार करें या फिर जिस स्कूल में उनका बच्चा अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है, उसी में उसकी पढ़ाई जारी रखें।
विज्ञापन

जिले में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की ओर से नियम 134ए की पहली सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाले बच्चों के दाखिले नहीं करने की वजह से 115 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अहम बात यह है कि कुल 2150 सीटों में से 540 सीटों पर दाखिले हुए, जिनमें से 106 दाखिले अलग-अलग कारणों से रद्द हो गए।
विज्ञापन

69 निजी स्कूलों को पुन: भेजे जाएंगे नोटिस
12 जनवरी को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया की ओर से 115 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। इन्हें लेकर अगले तीन दिन में अपना जवाब देने के लिए निजी स्कूलों को समय दिया गया था। इस निर्धारित अवधि में 69 निजी स्कूलों ने ऐसे नोटिस का जवाब नहीं दिया था। इनको जल्द ही उक्त कार्यालय से पुन: नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिन निजी स्कूलों ने अपने जवाब दाखिल किए थे, उनके जवाब और टिप्पणी के साथ रिपोर्ट बनाकर निदेशक मौलिक शिक्षा पंचकूला को भिजवा दिया गया है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर निदेशक मौलिक शिक्षा को यह तय करना है कि किस निजी स्कूल का जवाब सही या गलत है। इसी आधार पर उन सभी निजी स्कूलों, जिनके जवाब से निदेशक मौलिक शिक्षा सहमत नहीं, उनको नोटिस भेजे जा सकते हैं और उनकी मान्यता को लेकर अहम निर्णय लिया जा सकता है।

कोट
दूसरी सूची आ गई है। संबंधित पोर्टल पर अभिभावक इसे देख सकेंगे। जिन 69 निजी स्कूलों की ओर से जारी नोटिस का तय समय में जवाब नहीं दिया गया, उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा जिन निजी स्कूलों ने जवाब भेजा था, उनकी रिपोर्ट भी निदेशालय को भिजवा दी गई है। इस संबंध में जो भी निर्देश आएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed