{"_id":"64a70f412b51c20411017564","slug":"rta-screws-on-drivers-fined-11-lakh-14-thousand-rewari-news-c-17-1-roh1003-194173-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन चालकों पर आरटीए का शिकंजा, 11 लाख 14 हजार का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन चालकों पर आरटीए का शिकंजा, 11 लाख 14 हजार का जुर्माना लगाया
Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर अवैध रूप से चलने वाली बसों पर शिकंजा कसते हुए आरटीए की टीम ने वीरवार को हाईवे पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज के रंग की नकल की हुई 4 बसों को जब्त किया गया। इसके अलावा 18 डंपरों को भी जब्त किया गया। आरटीए की टीम ने जब्त किए गए वाहनों पर 11 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चलने वाले ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरटीए को पिछले कई दिनों से हाईवे पर अवैध रूप से दौड़ने वाले वाहनों की शिकायत मिल रही थी। पिछले दिनों रेवाड़ी के जिला प्रमुख मनोज यादव की ओर से भी पार्टी सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसे अमर उजाला ने मंगलवार की अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आई आरटीए की टीम ने वीरवार को हाईवे पर अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। आरटीए सचिव गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए इस अभियान में बनीपुर चौक, साबन चौक, कसोला चौक सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की धरपकड़ की गई।
बस पुतवाया रंग
हरियाणा रोडवेज के रंग की नकल कर चलाई जा रही एक बस को आरटीए की टीम ने मौके पर ही काबू कर कटवा दिया। बताया जा रहा है कि इस बस का रेवाड़ी से कोसली मार्ग का परमिट था, लेकिन यह बस हाईवे के रास्ते हरिद्वार तक चलाई जा रही थी।
विज्ञापन
वर्जन:
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कई दिनों से ओवरलोड वाहनों व रोडवेज की नकल की बसों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसपर कार्रवाई की गई है।
-गजेंद्र शर्मा, सचिव, आरटीए